Friday 14 December 2018

मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत – अशोक गहलोत 2 बार राजस्थान के मुख्यमंत्री भी रह चुके है वह राजस्थान राज्य के 21वें तथा 23वें मुख्यमंत्री रह चुके है। अशोक गहलोत 1 दिसंबर 1998 को पहली बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने उनका कार्यकाल 8 दिसंबर 2003 को समाप्त हुआ। श्री गहलोत दूसरी बार 13 दिसंबर 2008 को मुख्यमंत्री बने और उनका कार्यकाल 12 दिसंबर 2013 तक रहा। 17 दिसंबर 2018 को वह राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सचिन पायलट: सन २००२ में अपने पिता के जन्मदिन १० फरवरी को श्री सचिन कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर एक बडे़ किसान सभा का आयोजन भी किया गया। १३ मई २००४ को पायलट चौदहवीं लोकसभा के लिए दौसा सीट से चुने गये जिसमें उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को १.२ लाख मतों से हराया। २६ साल की उम्र में वे भारतीय सांसद बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति थे। पायलट केंद्र सरकार के गृह विभाग के स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य एवं नागरिक उड़्डयन मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य रहै।

No comments:

Post a Comment