Saturday 6 October 2018

लोग दूध के ज्यादा लाभ लेने के लिए उसमें तुलसी या बादाम मिलाकर भी पीते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप दूध में गोंद कतीरा मिलाकर पीते हैं तो आपके स्वास्थ्य को कितने ज्यादा फायदे हो सकते हैं। गोंद कतीरा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, मिनरल और विटामिंस मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। गोंद कतीरा के फायदे रोजाना दूध में गोंद कतीरा मिलाकर पीने से बॉडी में कैल्शियम की प्राप्ति होती रहती है। जिससे आपकी हड्डियां मजबूत हो जाती हैं। अगर आपको नींद नहीं आ रही है या ना आने की समस्या है। तो रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में गोंद कतीरा मिलाकर पी लें। ऐसा करने से आपको बहुत ही अच्छी नींद आएगी। नियमित रूप से दूध के साथ गोंद कतीरा मिलाकर पीने से थकान दूर हो जाती है। पेट के लिए भी गोंद कतीरा बहुत ही लाभकारी होता हैं। रोजाना एक गिलास दूध के साथ गोंद कतीरा मिलाकर पीने से कब्ज व एसिडिटी की समस्या से तुरंत आराम मिल जाता है।

No comments:

Post a Comment