Saturday 1 June 2013

किस बात पर गर्व करे.....??
लाखों करोड़ के घोटालों पर ?
85 करोड़ भूखे गरीबों पर ?
62 प्रतिशत कुपोषित इंसानों पर ?
या क़र्ज़ से मरते किसानों पर ?
किस बात पर गर्व करे ??
जवानों की सर कटी लाशों पर ?
सरकार में बैठे अय्याशों पर ?
स्विस बैंकों के राज़ पर ?
प्रदर्शनकारियों पर होते लाठीचार्ज पर ?
किस बात पर गर्व करे ??
राज करते कुछ परिवारों पर ?
उनकी लम्बी इम्पोर्टे कारों पर ?
रोज़ हो रहे बलात्कारों पर ?
या भारत विरोधी नारों पर ?
किस बात पर गर्व करे ??
महंगे होते आहार पर ?
अन्याय की हाहाकार पर ?
बढ़ रहे नक्सलवाद पर ?
या देश तोड़ते आतंकवाद पर ?
किस बात पर गर्व करे ??
जवानों की खाली बंदूक सुरक्षा पर होती चूकों पर ?
पेंशन पर मिलते धक्कों पर ?
या IPL के चौको ं- छक्कों पर ?
किस बात पर गर्व करे ??
किसानों से छिनती ज़मीनों पर ?
युवाओं की खिसकती जीनों पर ?
संस्कृति पर होते रेलों पर ?
या क्रिकेट-कॉमनवेलथ खेलों पर ?
किस बात पर गर्व करे ??
साढ़े 900 के सिलेंडर पर ?
दुश्मन के आगे होते सरेंडर पर ?
इस झूठी शान पर ?
या'इंडियन'होने की पहचान पर ?
किस बात पर गर्व करे ??
किस बात पर गर्व करे ?

No comments:

Post a Comment